स्वीडन में धुर-दक्षिणपंथी पार्टी के समर्थकों के क़ुरान जलाए जाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़पें हुई हैं.
शुक्रवार को कई घंटों तक हुए इन विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया.
देश के दक्षिण में मौजूद माल्मो शहर में हुए इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और दुकानों में तोड़फोड़ की.
अधिकारियों का कहना है कि कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है.इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने धुर-दक्षिणपंथी नेता रासमुस पालुदन के एक रैली में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी थी.
इस रैली में क़ुरान जलाने की योजना की गई थी. हालांकि रासमुस के रैली में न मौजूद होने पर भी समर्थकों ने क़ुरान जलाया.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
