29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद का जन्म इसी तारीख को हुआ था और इस दिन को राष्ट्रीय खेल के रूप में मनाया जाता है। खेल अवॉर्ड्स के इतिहास में यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वचुर्अल माध्यम से खेल अवॉर्ड्स दिए। क्रिकेटर रोहित शर्मा और विनेश फोगाट खेल अवॉर्ड्स सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले सके। 11:29 AM: मनु भाकर (निशानेबाजी), मनीश कौशिक (मुक्केबाजी), संदीप (पैरा एथलीट), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), सूबेदार अजय आनंत सावंत (घुड़सवारी), शिवा केशवन (ल्यूज), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबाल), दत्तू बबन भोकानल (रोइंग), राहुल अवारे (कुश्ती), सूबेदार मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), सुयश नारायण जाधव (पैरा तैराकी), चिराग चंद्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन), सारिका सुधाकर काले (खो-खो), मधुरिका सुहास पाटकर (टेबल टेनिस), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), संदेश झिंगन (फुटबॉल), दीपक (कबड्डी), अतानु दास (तीरंदाजी), दुति चंद (एथलेटिक्स), आकाशदीप सिंह (हॉकी) को 2020 अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

11:15 AM: कुश्ती में दिव्या काकरान को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

11:15 AM: महिला क्रिकेटर दीप्ती शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

11:14 AM: द्रोणाचार्य पुरस्कार लाइफटाइम कैटेगरी में धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (बॉक्सिंग), रोमेश पठानिया (हॉकी), कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी), विजय भालचंद्र मुनिश्वर (पैरा लिफ्टर), नरेश कुमार (टेनिस), ओमप्रकाश दहिया (कुश्ती) को सम्मानित किया गया।

11:09 AM: क्रिकेटर रोहित शर्मा और विनेश फोगाट इस सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले सके। रोहित इस समय युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हैं, जबकि विनेश फोगाट कोविड-19 पाई गईं, जिसके चलते इस सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले सकीं।

11:08 AM: टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

11:08 AM: महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com