उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कल यानि शुक्रवार को कोरोना की जांच करवाई थी जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बंशीधर भगत ने यह जानकारी ट्विट पर दी।

बंशीधर भगत ने ट्विट करते हुए लिखा- मेरा कल कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया गया जिसमें मेरी परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ, पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, वे कृपया परीक्षण करवा लें। आप सभी के आशीर्वाद से पुनः आपके बीच जल्द ही लौटूंगा।

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। विकास भगत को तीन दिन से बुखार था। शुक्रवार को उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में प्राइवेट रूम में भर्ती किया गया। विकास भाजयुमो में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही विधायक प्रतिनिधि भी हैं। एसटीएच के एमएस डॉ. जोशी ने बताया कि विकास भगत की हालत ठीक है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com