दुबई में बनाया जा रहा भव्य हिंदू मंदिर अगले साल दिवाली तक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. मंदिर परिसर करीब 75 हजार वर्गफीट का है और मुख्य मंदिर 25 हजार वर्गफीट में होगा. इस मंदिर में 11 देवी-देवताओं का निवास होगा. मंदिर के निर्माण पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. यह मंदिर जेबेल अली इलाके में गुरु नानक दरबार के पास बन रहा है.

परंपरा का रखा गया है ध्यान
राजू श्रॉफ ने बताया कि यह मंदिर यूएई शासकों की उदारता का प्रमाण है. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस मंदिर में 11 देवी-देवताओं को स्थापित किया जाएगा. यह मंदिर भारत के सभी हिस्सों से संबंधित हिंदू समुदायों की धार्मिक मान्यताओं को पूरा करेगा. इसका निर्माण भारत की पारंपरिक मंदिर वास्तुकला के तहत किया जा रहा है. श्रॉफ ने कहा कि मंदिर की वास्तुकला को एक अलग रूप दिया गया है.
भारत की पारंपरिक मंदिर वास्तुकला के अनुसार इस मंदिर के निर्माण में इस्पात या इससे बनी सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. मंदिर की नींव को मजबूती देने के लिए फ्लाई ऐश का इस्तेमाल किया जा रहा. बता दें कि फ्लाई ऐश का इस्तेमाल नींव में कंक्रीट को मजबूत करने के लिए किया जाता है.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com