रामसरन लाल मैमोरियल पसिया पुरा पदार्थ में गणतंत्रता दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सैना जी ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मां सरस्वती जी के दीप प्रज्वलन से किया गया। बच्चों की सुंदर प्रस्तुति होने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में भारत के गणतंत्र पर अपने विचार प्रस्तुत किए, कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मवीर सिंह ने किया कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य जगदीश सक्सैना जी ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक सतीश कुमार जी जयपाल सिंह जी विकेश कुमार जी नवोदित कुमार जी मोहम्मद रिजवान जी, अभय सक्सैना, अमन सक्सैना, निर्वेश कुमारी, रीतू चौहान कुमारी पुष्पा कुमारी, चंचल कुमारी सलौनी का विशेष सहयोग रहा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com