ठाकुरद्वारा 72वां गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थाओ सहित विद्यालयो में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयो में छात्र-छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर शामा बांध दिया
बुधवार को 72वां गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया सुबहा करीब 8.55 बजे शरीफनगर स्थित कृषक इंटर कालेज परिसर में डॉ, बलराम सिंह ने ध्वजारोहण किया इसके बाद राष्ट्रीय गान समापन के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने देशवासियो पर गर्व है कि जिस प्रकार से कोरोना महामारी पर नियंत्रण बनाए रखा है और भारत ने कोरोना वैक्सीन बनाने में सफलता प्राप्त की है ये विश्व में उदाहरण रूवरूप है उन्होने कहा कि आज के दिन भारत गणराज्य बना और हमारे लोकतंत्र ने विश्वभर में अपनी एक अलग पहचान कायम की आइए हम सभी भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने व देश के समग्र विकास में निरन्तर भागीदारी निभाने का संकल्प लें गणतंत्र दिवस मनाने का उद्देश्य सिर्फ तिरंगा फहराने व एक-दूसरे को बधाई देने तक सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि सभी के साझा सहयोग से 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने तथा हिन्दुस्तान को पुनः विश्वगुरु एवं विश्वशक्ति के रूप में स्थापित करने के प्रयासों में लग जाना चाहिए विद्यार्थी मन लगाकर अध्ययन करे व विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन करे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर उप प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार रघुवंशी, कपिल कुमार, अरूण कुमार, राजपाल सिंह, कृष्ण कुमार, नीरज पांडे, शोभित कुमार, त्रिलोक चंद्र, योगेंद्र सिंह मीनांक्षी आदि मौजूद रहे। नगर में काशीपुर रोड पर स्थित पशुपति एक्रोलोन लिमिटेड में एस,पी, गुप्ता ने ध्वारोहण किया। नगर के मुस्लिम इंटर कालेज में हाजी प्रबंधक रफीक अहमद खां व प्रधानाचार्य लोकमन सिंह साहूमिक रूप से ध्वाजारोहण किया रामनगर खागूवाला स्थित एकता पब्लिक जूनियर हाई स्कूल , फैलुल्लागंज स्थित राम कुँवर सिंह इंद्रो देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , रामपुर घोघर स्थित आरएसएम डिग्री कालेज व इण्टर कालेज में प्रबंधक राजेश कुमार ने ध्वाजारोहण किया। बी0एस0 डिग्री कालेज कुआंखेड़ा, हरकली देवी डिग्री कालेज लौंगी खुर्द में डा0 बलराम सिंह ने ध्वाजारोहण किया गया व धर्मवीर सिंह, डिग्री कालेज मास्टर महेंद्र सिंह ने ध्वाजारोहण किया व श्रीरामगोपाल डिग्री सुल्तानपुर दोस्त में धर्मदास सिंह ने ध्वाजारोहण किया सुशीला देवी बालिका इंटर कालेज शरीफनगर, रामूवाला गनेश स्थित वीएस इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य खड़क सिंह ने ध्वाजारोहण किया। कोतवाली में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार ने ध्वाजारोहण किया। वहीं नगर में सुरजनगर पर शनिबाजार स्थित सपा कार्यालय पर सपा विधायक नवाब जान खां ने अपने समर्थको के साथ पहुंचे गणतंत्र दिवस पर ध्वाजारोहण किया। इस मौके पर सपा विधान सभा अध्यक्ष नवीन यादव, नगराध्यक्ष मोहम्मद इरफान अंसारी, छोटे खां, शकील अहमद, मोहम्मद फुरकान सिददीकी आदि मौजूद रहे। वहीं रामसरन लाल मैमोरियल इंटर कालेज पसियापुरा पदार्थ, रामअवतार उ0 मा0 विद्यालय राजुपूर मिलक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो में गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति गीत संहित सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर शामा बंाध दिया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
