राज्य में शनिवार को कोरोना के 658 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 18571 हो गई है। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 11 मरीजों की मौत हो गई। जिससे कुल मरने वालों का आंकड़ा 250 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को देहरादून में 179, हरिद्वार में 161, नैनीताल में 45, अल्मोड़ा में 54, बागेश्वर में 16, चमोली में पांच, चम्पावत में छह, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 64, यूएस नगर में 90 जबकि उत्तरकाशी में 19 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
एम्स ऋषिकेश में भर्ती छह, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन, महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती एक जबकि दून अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो गई। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से शनिवार को 400 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
इसके साथ ही अभी तक ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 12524 हो गई है। जबकि 5735 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों से 10796 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कुल 386 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
19 हजार सैंपल का बैकलॉग
राज्य में प्रतिदिन जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही सैंपलों का बैकलॉग भी बहुत अधिक हो गया है। राज्यभर से भेजे गए 19721 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इधर शनिवार को राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 10796 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। हालांकि लैब से भी 10 हजार के करीब सैंपल की रिपोर्ट आई।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
