ठाकुरद्वारा सोमवार को क्षेत्र के गांव शरीफनगर स्थित कृषक इण्टर कालेज में 11 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानाचार्य डॉ॰ बलराम सिहं ने कालेज स्टाफ बीएलओ व छात्र – छात्राओ को मतदान सम्बन्धी शपथ दिलाई । कार्यक्रम के दौरान कालेज के प्रधानाचार्य डॉ॰ बलराम सिहं ने कहा कि मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि जो भी मतदाता हैं वे मतदान अवश्य करे एवं लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करे लोकतंत्र की असली शक्ति आपका मत है, इसलिए मतदाता मतदान के प प्रति जागरुक हों। ं मतदान के दौरान अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर उपप्रधानाचर्य कुलदीप कुमार रघुवंशी, कपिल कुमार, राजपाल सिहं, कृष्ण कुमार, नीरज पांडे, शोभित कुमार, अरुण कुमार, त्रिलोक चन्द, योगेन्द्र सिहं, मीनाक्षी, रोहित आदि उपस्थित रहे। वहीं नगर के सनातन धर्म हिन्दू इंटर कालेज में मतदाता दिवस पर मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह , तहसीलदार धर्मेेंद्र कुमार सिंह व नायब तहसीलदार गौरव विश्नोई व कालेज के प्रधानाचार्य डॉ, विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओ को मतदान की शपथ दिलायी। उन्होने कहा कि हमें मतदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि हमारे वोट से हमारे देश को अच्छा नेतृत्व मिलता है तथा देश विकास की राह पर चलता है। कार्यक्रम में शिक्षक डी,एस, बादल, नरेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के विवेकानंद इंटर कालेज में मतदाता दिवस पर क्विज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवेक कुमार प्रथम, सानिया सैफी द्वितीय और निबंध प्रतियोगिता में भरत प्रताप गहलौत प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय और चित्रकला में आंचल कुमारी प्रथम, महक सैफी द्वितीय ने स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कालेज प्रधानाचार्य ज्ञानप्रकाश चौहान, देव प्रकाश चौहा, हरीश सक्सैना, वीरेंद्र चौहान, नरेंद्र शर्मा, मोहम्मद आरिफ, प्रिंस कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के मुस्लिम इंटर कालेज , फैजूुल्लागंज स्थित रामकुंवर सिंह इंद्रा देवी उच्चतर माध्यामिक विद्यालय , शरीफनगर स्थित सुशीला देवी बालिका इंटर कालेज, कुंआखेड़ा स्थित बी,एस, इंटर कालेज, रामपुर घोघर स्थित आर,एस,एम इंटर कालेज, सुल्तानपुर दोस्थ स्थित श्रीरामगोपाल इंटर कालेज, रामसरन इंटर कालेज पसियापुरा पदार्थ, रामअवतार उच्चतर माध्यामिक विद्यालय राजुपूर मिलक, सहित क्षेत्र के कालेज में मतदाता दिवस पर मनाया गया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
