गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में भाग लेने दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर जा रहे उत्तराखंड के किसानो को दिल्ली जाने वाले किसानो को रोकने के लिए उच्चाधिकारियो के आदेश पर थाना भोजपुर के थानाध्यक्ष मनोज कुूमार ने भारी पुलिस बल के साथ संघन चैकिंग किया
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए उत्तराखंड क्षेत्र से भारी संख्या में जा रहे किसानों को रोकने के लिए उच्चाधिकारी के आदेश पर वन विभाग चौकी बॉर्डर पर भोजपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार को तैनात किया गया सोमवार को भोजपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ दिल्ली जा रहे किसानो को रोकने के लिए संघन चैकिंग किया। उन्होने बताया कि दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे कृषि कानूनो व एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने की मांगो के प्रति अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए उत्तराखंड से भारी संख्या में किसान पहुंच रहे है। उन्होने रोकने के लिए बॉर्डरो पर पुलिस बल तैनात है। किसानो को नाम पता एंट्री कर जाने दिया जा रहा है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
