रायबरेली में कोरोना योद्धा एवार्ड से सम्मानित हुये बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान
बिलारी। सपा विधायक मौहम्मद फहीम इरफान रविवार को रायबरेली के रिफार्म क्लब पहुंचे, जहां पू्र्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा एवं विधायक ऊंचाहार मनोज पांडेय ने विधायक मौहम्मद फहीम इरफान को कोरोना काल में बिलारी विधानसभा में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने पर स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान बोलते हुये बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मुझे फक्र है कि मेरे बिलारी विधानसभा के लोगों ने कोरोना काल में अपना सहयोग दिया। साथ ही मैं अपनी टीम को इस अवार्ड को समर्पित करता हूं जो मेरे साथ कोरोना काल में बिलारी विधानसभा को सुरक्षित बनाने के लिये दिन रात लगे रहे। ज्ञात रहे कि बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने करोना काल में बिलारी विधानसभा में अस्पताल की व्यवस्था से लेकर, प्रवासी लोगों को उनके घरों तक पहुंचवाने के लिये कोविड कंट्रोल रूम खोला, इसके अलावा रसोई चलाकर हजारों जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने का काम किया। इसके साथ अपने वेतन से सैनेटाइजर, मास्क आदि का वितरण कराया। इसी कार्य को देखते हुये रविवार को रायबरेली में विधायक मौहम्मद फहीम इरफान सम्मानित हुये।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व मुख्य सचिव अालोक रंजन, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह आदि भी मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com