ठाकुरद्वारा विधुत कर्मी पर जानलेवा हमला करने के मामले मैं कोतवाली पुलिस ने युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया सभी का चिकित्सीय परिक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया नगर के मोहल्ला असरियांन चलचित्र ढाल चौराहा एक मीनार मस्जिद के निकट शुक्रवार को खड़ अधिकारी गौरव प्रकाश के नेतृत्व मैं बिजली विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी इस बीच भीड़ ने विधुत कर्मियों को घेर कर दौड़ा लिया था और एक विधुत कर्मी टीजी टू राकेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया था पुलिस ने युवती आशना पुत्री मोहम्मद हुसैन जावेद पुत्र मोहम्मद हुसैन मोहम्मद हुसैन मोहम्मद अली और नसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया है सभी को जेल भेज दिया गया पुलिस ने इस मामले मैं एनएसए लगाने की तैयारी शुरु कर दी है घटना स्थल मैं वीडियो के आधार पर अभियुक्तों के नाम बढ़ाने की तैयारी की जा रही है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
