आज दिनांक 23 जनवरी 2021 को रामसरन लाल मैमोरियल इंटर कॉलेज पसियापुरा पदार्थ में देश को जय हिंद, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, राष्ट्रीय नारों के द्वारा जन जन के मन में आजादी के लिए नवीन ऊर्जा और उत्साह का संचार करके अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने व देश को स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद सेना का निर्माण करने वाले जननायक कायस्थ शिरोमणि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर नेताजी के चरण कमलों में श्रद्धा सुमन अर्पित करके कोटि-कोटि नमन करते हुए राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य जगदीश सक्सेना जी ने कहा देश को नेताजी पर गर्व है आपने विषम परिस्थितियों में देश की स्वतंत्रता के लिए निडरता के साथ लोगों के मन में आजादी प्राप्त करने के लिए जिस उत्साह और आशा का संचार किया वह अविस्मरणीय है नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आईसीएस की सर्वोच्च परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी देश सेवा में अपने आप को समर्पित करते हुए अपने ज्ञान और साहस के बल पर अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया वास्तव में जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए था वह तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों के कारण संभव नहीं हो पाया यदि उनके साथ न्याय होता तो वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री होते और वास्तव में सन 1943 में अंडमान निकोबार में देश का राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर और आजादी की घोषणा करके वह प्रथम प्रधानमंत्री बने भी जिसे तत्कालीन 13 देशों ने स्वीकार भी किया किंतु आजादी से कुछ दिन पहले रहस्यमय तरीके से आप का गायब होना निश्चित रूप से आपके साथ हुए अन्याय को दर्शाता है वर्तमान सरकार के द्वारा आप की जन्म जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया जाना सराहनीय कार्य है हम सभी को नेता जी के चरित्र से प्रेरणा लेते हुए उनके विचारों को आत्मसात करके अपने देश को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान होगा
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए सतीश कुमार धर्मवीर सिंह जयपाल सिंह विकेश कुमार नवोदित कुमार मोहम्मद रिजवान अमन सक्सैना अभय सक्सैना निर्देश कुमारी आदि मौजूद रहै

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com