रामपुर डूंगरपुर बिजली घर क्षेत्र के मोहल्ला जुम्मा कॉलोनी नीम वाली जियारत पर बिजली का खंबा गली से दूर होने के कारण गली वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है घरों से खंबे की अधिक दूरी होने के कारण तार काफी नीचे लटके रहते हैं जिसको लेकर कई बार शिकायत की गई आज मोहल्ले वासियों के बुलावे पर पहुंचे अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सय्यद विक्की मियां को लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के जेई और एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर मुआयना भी किया लेकिन अभी तक खंबा नहीं लगा है इस दौरान विक्की मियां ने डूंगरपुर बिजली घर के अवर अभियंता और एसडीओ से भी फोन पर बात की और लोगों की परेशानी से उन्हें अवगत कराया विक्की मियां ने कहा कि लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हमने अवर अभियंता से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं खंबा नहीं लगवा सकता आप इस संबंध में एसडीओ साहब से बात कीजिए उन्होंने कहा कि नई आबादी में खंबा नहीं लग सकता विक्की मियां ने कहा कि यह आबादी लगभग 25 साल पुरानी है और यहां लगभग एक गली में 20 लोगों के बिजली कनेक्शन है उसके बावजूद भी इन लोगों को काफी दूर के खंभे से अपनी बिजली लाइन लाना पड़ती है जो कि काफी परेशानी का कारण है उन्होंने कहा कि हम जल्द ही इस संबंध में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर बात करेंगे और लोगों की समस्या का समाधान कराने की कोशिश करेंगे, इस अवसर पर शादाब, अरमान, वसीम, अरमान, नन्हे, पप्पू , आजाद, जावेद, शानू , मुराद, तस्लीम, जुल्फिकार, शादाब, इमरान,

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com