12 सौ परिवार से ठगी का मामला सामने आया है हम बताते चलें कि रामपुर. मुरादाबाद.बरेली की जनता ने आसिफ अली निवासी युसूफ नगी थाना टांडा जिला रामपुर पर 1200 परिवार का 36 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। दरअसल ढाई साल पहले सुलेमान की मुलाकात युसूफ पुत्र जुम्मा ग्राम युसूफ नगी टांडा से हुई थी। यूसुफ ने सुलेमान से कहां कि वह गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए ₹300000 रुपए की मदद कराता है। अगर किसी को इस तरह का लाभ चाहिए वह अपनी आईडी जमा कर सकता है। एक आईडी जमा करने पर ₹3000 हजार जमा करने होंगे। आईडी जमा हो जाने पर 3 महीने बाद लाभार्थी को ₹300000 शादी अनुदान के नाम पर दिए जाएंगे। यह बात सुलेमान ने अपने सगे संबंधियों तथा मित्रों से कहीं। जिस पर वह राजी हो गए सुलेमान ने अपने स्तर से लगभग 500 गरीब परिवार की आईडी जमा करा दी । यूसुफ ने आईडी जमा करने के लिए कुछ और लोगों को भी चुना जिसका वह भी शिकार हो गए। 100 व्यक्तियों के दस्तावेज शाहिद ग्राम नूरपुर ने भी जमा कराएं। और विशाल द्वारा भी 150 व्यक्तियों के आइडि जमा की गई। जिसका कुल मिलाकर 3600000 रुपए होता है। करनपुर चौकी पर मौजूद ठगी के शिकार ग्रामीणों का कहना है की। ढाई साल बीत जाने के बाद भी कोई पैसा नहीं मिल पाया। जब हम युसूफ से इस पैसे के बारे में बात करते हैं बह तरह-तरह के बहाने बना कर टाल देता है। हमारे द्वारा कुछ कहने पर हमारे साथ अभद्र व्यवहार करता है और मारने की धमकी भी देता है। जब हम इसकी शिकायत पुलिस थाने में करते हैं इस मामले में पुलिस भी हमारी नहीं सुनती। लगातार हम 2 साल से पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे हैं। इस मामले का शिकायती पत्र थाना मुंडापांडे, थाना शहजाद नगर रामपुर,थाना मिलक खानम रामपुर, दिया गया लेकिन किसी भी थाने में हमारी सुनवाई नहीं की गई। इसमें एक पत्र एसएसपी मुरादाबाद को भी दिया गया। जिसमें अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com