ठाकुरद्वारा। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रीती जयसवाल की अध्यक्षता में किया। इसमें भाजपाइयों ने कड़ी नाराजगी जताई नगर के आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी डीलर नियम कानून की धज्जियां उड़ा कर कृषि जमीन की प्रकृति बदले बगैर ही आवासीय प्लॉट बनाकर बेच रहे हैं । इससे किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है ।
पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को पहुंचे और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रीती जयसवाल को ज्ञापन देकर कहा कि नगर के चारों ओर कृषि भूमि में प्लॉट बना कर इसे आवासीय भूमि के रूप में बेचा जा रहा है । इससे आसपास के किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवासीय भूमि के आसपास कृषि कार्य नहीं हो पा रहा है । वहीं सरकार को राजस्व की भारी क्षति पहुंचाई जा रही है । कृषि भूमि में प्लॉट में मकान का निर्माण कर रहने वाले लोगों को नगर पालिका परिषद सड़क और विद्युत विभाग विद्युत लाइन की सुविधा नहीं देता है और उन्हें नगरपालिका क्षेत्र में मिलने वाले सुविधाएं भी नही मिल पा रही । आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर खेती की भूमि पर काटे जा रहे प्लांटो को बिना 143 दर्ज कराए ही मोटी रकम कमा रहे है। इससे नगरपालिका और राजस्व विभाग को काफी हानि हो रही है। प्रॉपर्टी डीलर की मनमानी पर रोक लगाकर मामले की जांच कराई जाए । अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सब रजिस्ट्रार उप जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को संयुक्त रूप से जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए । राष्ट्रीय नारी रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं विक्रम राठौर और शिवम आदि ने एक बैंक अधिकारी पर सुविधा शुल्क मांगने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की,नगर के वार्ड 25 कुरैशियान मोहल्ला निवासी शमीम जहां पुत्री शरीफ अहमद ने शिकायत की कि उसका भाई वसीम बीमार रहता है । उसके घर को उसका एक भाई बेचने का प्रयास कर रहा है । सऊदी अरब में रहने वाले इस भाई के परिजन और अन्य भाई आए दिन उनसे मारपीट करते हैं । डिप्टी एसपी डॉ अनुप यादव ने कोतवाल सत्येंद्र सिंह को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।


संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
