जिला विद्यालय निरीक्षक ने मां सरस्वती देवी की मूर्ति का अनावरण किया इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने नारी सशक्तिकरण एवं जल संरक्षण पर अपना व्याख्यान दिया वहीं छात्राओं को संबोधित करते हुए द्विवेदी जी ने कहा कि नारियों को यदि उनके ऊपर किसी भी प्रकार का अत्याचार या दूर व्यवहार होता है तो वह उसका कड़ा विरोध करें एवं सबसे पहले वह अपने माता-पिता से उसके बारे में बताएं जिससे कि वह दुष्ट प्रवृत्ति के लोगो का मनोबल टूटे एवं समाज में दुर्व्यवहार करने से वह घबराए इसके बाद द्विवेदी जी ने जल संरक्षण के बारे में बताया कि यदि हमने जल संरक्षण को नहीं अपनाया तो आने वाले कुछ ही वर्षों में पीने के पानी की कमी हो जाएगी एवं जल है तो कल है का नारा देते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं नारी के सम्मान के लिए आग्रह किया इसके बाद रिचा शर्मा प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि नारी को शेरनी की आंखों की तरह रहना चाहिए क्योंकि जिस प्रकार भेड़ की आंख से भेड़िया भी नहीं डरता है इसलिए नारी को शेरनी की आंख की तरह रहना चाहिए क्योंकि शेर भी शेरनी से डरता है कह कर अपनी वाणी को विराम दिया रविंद्र कुमार सहायक अध्यापक व प्रधानाचार्य चेतन सिंह ने मिलकर विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपण किया
इस मौके पर मुख्य अतिथि
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ,जिला समन्वयक अधिकारी विकास कांत गुप्ता, राजकीय कन्या उ0 मा0 विद्यालय रामपुर घोघर रिचा शर्मा, राजकीय जूनियर हाई स्कूल रविंद्र सिंह ,व कॉलेज के प्रधानाचार्य चेतन सिंह चौहान ,
अध्यक्ष महिपाल सिंह,
प्रबंधक धर्मपाल सिंह,
मंच संचालक सत्येंद्र कुमार ,
कॉलेज के अध्यापक हेमंत सिंह,
कृपाल सिंह, धीरज, सतेंदर ,नीरज, संजय ,रोहित, वीर बहादुर ,भूदेव सिंह अध्यापिका ज्योति रानी ,पूनम कुमारी ,स्वाति , रूबी चौहान आदि मौजूद रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
