काशीपुर।कांग्रेसी नेता व समाजसेवी अमित गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से आयोजन कर उनके दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की l स्थानीय रतन सिनेमा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने केक काटकर श्री अमित गांधी के जन्मदिन को हर्षोल्लास से मनाया l इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल गुड़िया ने कहा आज का समय युवाओं का समय है,युवाओं की एकजुटता से समाज में परिवर्तन किया जा सकता है, बशर्ते की अच्छी सोच के साथ सभी लोग सामूहिक रूप से अच्छे संकल्पों की ओर बढ़े l इससे पूर्व अमित गांधी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया l इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जय सिंह गौतम, देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री के आशीष अरोरा बॉबी, जनशक्ति विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ आरिफ खान,समाजसेवी मंसूर अली मेफेयर, त्रिलोक अधिकारी, युवा नेता अर्पित मेहरोत्रा,विकल्प गुड़िया समाज सेवी मंसूर अली मन्सूरी, तरूण लोहनी, नूर चिश्ती, मोहित चौधरी, कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती,दिलशाद अन्सारी दिल्लू, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे l कांग्रेसी नेता ने आयोजन के लिए सभी वरिष्ठ सहयोगियों का आभार व्यक्त किया l

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
