काशीपुर उत्तराखंड
10 जनवरी

इलैक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्वति के जनक डाॅ. काउण्ट सीजर मैटी की 212 वी जन्मदिवस जयंती समारोह पर मैटी डे का आयोजन इस वर्ष रामनगर मे किया जायेंगा। इलैक्ट्रो होम्योपैथी डाॅक्टर्स एसोसिएशन आॅॅफ इण्डिया के सयोंजक व कार्यक्रम के आयोजक डाॅ. सुरेश राजपूत ने बताया कि नगर के भवानीगंज स्थित होटल कार्बेट किगंडम मे प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा जिसमे प्रदेशभर से प्रतिभाग करने वाले इस चिकित्सा पद्वति के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले चिकित्सको को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेंगा तथा महात्मा मेटी को श्रृद्वासुमन अर्पित किये जायेंगे। श्री राजपूत के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अथिति पूर्व सीएम हरीश रावत के मुख्य सलाहकार, पूर्व विधायक व काॅग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष व उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी मौ. अकरम, स्व.रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डाॅ. मणिभूषण पंत, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ.गिरीश तिवारी, मुख्य वक्ता ईआरडीओ के अध्यक्ष डॉ.अजीत सिंह साहनी, इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.जेपी वशिष्ट, डॉ.भूपेंद्र सिंह, डॉ.कल्याण सिंह, डॉ.अनिल शर्मा आदि होंगे। इसके अलावा स्वागत समिति, भोजन समिति, पुरुस्कार वितरण समिति, अथितियों को आईकार्ड व किट वितरण सीमिति आदि गठित की है जिसमे डॉ.उमर सैफ़ी, डॉ.नावेद जाफ़री, डॉ.अरविंद मण्डल, डॉ.शमशाद अली, डॉ.पांडे जी, डॉ. विश्नोई जी, डॉ.सैनी जी, डॉ.एमके रज़ा, डॉ. राणा जी, डॉ.चोधरी जी सरीखे कई चिकित्सक सदस्य बनाये गए हैं। अन्य चिकित्सकों को भी दायित्व प्रदान किये जाएंगे। भव्य स्तर पर हो रहे इस कार्यक्रम में सभी डॉक्टर बन्धुओ को बेहद आकर्षक स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र व उनके सम्मानित होते हुये फ़ोटो दिया जाना है। प्रोग्राम में हर डॉक्टर की उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण है, कार्यक्रम में दिवंगत हो चुके साथी डॉक्टरों के लिए शोक सभा भी आयोजित की जायेगी। स्थानीय भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की उपस्थिति भी सम्भावित है। काशीपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नावेद जाफ़री ने प्रेस को जारी पत्र में अपील की है कि डॉ. काउंट सीजर मेटी जी की खातिर एक साल में अपने अमूल्य जीवन का एक दिन इस कार्यक्रम में देकर उनके लिए त्याग भावना के साथ उनकी जयंती समारोह पर सच्ची श्रद्धांजलि देने जरूर पहुंचे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com