असहाय , निर्धन व दिव्यांगों को किए कंबल वितरण
ठाकुरद्वारा। भारतीय वाल्मीकि अंबेडकर ट्रस्ट द्वारा समारोह पूर्वक क्षेत्र के बुद्ध नगर गांव स्थित विक्रम सिंह मेमोरियल अकेडमी विद्यालय में निर्धन , असहाय, दिव्यांग लोगो को कंबल वितरण किए गए। भारतीय वाल्मीकि अंबेडकर ट्रस्ट रजिस्टर्ड के अध्यक्ष मदन पाल सहदेव व परिवार ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश दानव ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज कुमार इंजीनियर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा समाज को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए । बच्चे शिक्षित होगंें तभी देश विकास की ओर अग्रसर होगा। कार्यक्रम में कार्यक्रम का संचालन मदनपाल सहदेव ने किया । कार्यक्रम में गरीब संगठन के महासचिव विरेंद्र कुमार , पंकज कुमार सुरेश फौजी प्रधान , महेंद्र सिंह ,रोशन लाल ,मुकेश चौधरी रतिराम सहदेव ,रामअवतार सहदेव ,अनूप भारती ,चंद्रपाल सहदेव ओमपाल ,रोहित सरकार आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।
फोटो-

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com