आज संगठन सृजन अभियान के तहत स्वार ब्लॉक के ग्राम पंचायत भोट बक्काल मे न्याय पंचायत की मीटिंग हुई जिसमे कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाई गई
मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने कहा राहुल गाधी जी ने संसद मे 5 साल पहले अप्रैल 2015 में भारतीय संसद में बयान दिया था कि मोदी सरकार देश के किसानों और मजदूरों को कमजोर कर रही है किसानों की ज़मीन की कीमतें तेज़ी से बढ़ रही हैं और पूंजीपतियों की नज़र उन ज़मीनों पर है सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति की वजह से किसान और मजदूर कमजोर हो रहे हैं जब किसान मजदूर कमजोर हो जाएंगे, वह खड़े होने की स्थिति में नहीं होंगे तब सरकार कोई नया ऑर्डिनेंस नही लाएगी और किसानों-मजदूरों पर वार करेगी. तब तो हम हिन्दुस्तान के कुछ नेताओ ने राहुल गांधी जी की खिल्ली उड़ा दी थी नतीजतन आज हम अपनी किस्मत पर रो रहे हैं किसान सड़क पर हैं पिछले तीन महीनों से किसान आंदोलन चल रहा है मोदी सरकार को ना तब फर्क पड़ा था ना ही आज फर्क पड़ रहा है कांग्रेस ने इसकी भविष्यवाड़ी पहले ही कर दी थी केन्द्र मे बैठी सरकार अडानी और अम्बानी के पास गिरवी रखी है वह सिर्फ अडानी और अम्बानी की सुनती है उसको किसान की कोई चिंता नही उसको सिर्फ अडानी और अम्बानी की चिंता है
संगठन सृजन अभियान के प्रभारी चौधरी शमीम अय्यूब ने कहा भाजपा किसानो विरोधी है कांग्रेस ने किसानो के साथ है हम किसानो के लिए आरपार की लड़ाई को तैयार है अब नाइंसाफी की सारी हदे पार की दी है सरकार किसानो का अपमान कर रही है कांग्रेस पार्टी ऐसी सरकार का विरोध करती है
इस मौके पर विपिन कुमार रुहेला, शकील मंसूरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नुमान खा , सालार उर रहमान खा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मेहबान अली ,अकरम सुलतान, हाजी ताहिर,ओमप्रकाश गुप्ता,सोमपाल यादव, राजकुमार शर्मा,नूरहसन प्रधान,रफी प्रधान,राजपाल गौतम,रामऔतार दिवाकर, रईस अहमद,नक्शे अली,पवन कुमार, दिशान कुमार,सौरभ कुमार रुहेला, नन्ने अली,लल्ला भाई,डॉक्टर जानकी,शोप्रसाद सैनी, आलेहसन, कलवा खां, शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
