मुरादाबाद:समाजवादी पार्टी के नगर विधानसभा से नए आवेदन मांगने के बाद संदेश साफ है कि सपा किसी नए चेहरे को लाना चाहती है 2012 में सपा को मत विभाजन का फायदा मिला था बसपा के संदीप अग्रवाल,कांग्रेस की फूलवती ने रितेश गुप्ता की जीत रोक दी थी लेकिन 2017 में मुस्लिम मतदाताओं ने रिकॉर्ड वोटिंग की फिर भी सपा के युसुफ अंसारी हार गए और रितेश गुप्ता भाजपा से विधायक बने। सपा ने विधान सभा में मामूली अंतर से हुई हार को देखते हुए हाजी युसुफ अंसारी को मेयर का टिकट दिया लेकिन मेयर चुनाव में तो उनकी जमानत ही जब्त हो गई i सपा प्रत्याशी की इस करारी शिकस्त ने कांग्रेस में जान फूंक दी और सपा ने भी अब 2022 के लिए नए लोगों से आवेदन मांग लिए। कांग्रेस के लिए अजहर उद्दीन की जीत के बाद यह दूसरा मौका था वह यह सीट जीत सकती थी लेकिन कांग्रेस अपने कमज़ोर संगठन के कारण हार गई अब कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के साथ साथ मजबूत प्रत्याशी की भी तलाश शुरू कर दी है उधर आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन के लोगों ने भी जिलापंचायत में अपने प्रत्याशी लड़ाने की योजना बनाई ताकि विधानसभा चुनाव का रास्ता बन सके नगर विधानसभा में भी वह ऐसा प्रत्याशी उतारना चाहती है जिसकी जनता में मजबूत पकड़ हो और बेदाग शख्सियत हो इसके अलावा बसपा व आम आदमी पार्टी भी चाहती है कि वह नगर विधासभा में किसी ऐसे चेहरे को लाए जो सभी लोगों का वोट ले सके। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा,सपा व कांग्रेस के बीच होगा सपा हिन्दू पिछड़े के साथ साथ वैश्य को भी ला सकती है मुस्लिमो में भी कई ऐसे नए चेहरे हैं जिसको सपा मौका दे सकती है कांग्रेस के लिए रिजवान कुरैशी संजीवनी साबित हुए थे यदि कांग्रेस ने उनको मौका दिया तो सपा हिन्दू प्रत्याशी उतार सकती है यदि सपा ने मुस्लिम चेहरा उतारा तो कांग्रेस से विनोद गुंबर सपा को कड़ी टक्कर दे सकते हैं वह भाजपा के मतो में भी सेंधमारी कर सकते हैं बसपा का प्रत्याशी परम्परागत वोट व अपने चेहरे के साथ ताल ठोक सकता है। भाजपा अपने वोट बैंक के सहारे सभी दलों पर भारी है और उसका मजबूत संगठन उसका सबसे बड़ा हथियार है सपा इस वक्त गुटबाज़ी का शिकार है और उसके कार्यकर्ता नेताओं में बटे हुए हैं कुल मिलाकर भाजपा के लिए हालात संतोषजनक, सपा के लिए चिंताजनक व कांग्रेस के लिए उम्मीदों भरे हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
