रामपुर के मोहल्ला घेर रहमत खा वार्ड नंबर 36 में मस्जिद उमर फारूक से लेकर मस्जिद उस्मान गनी तक सड़क की जर्जर हालत से परेशान मोहल्ले वासियों के बुलाने पर मौके पर पहुंचे अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सय्यद विक्की मियां ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से फोन पर बात की और जनता की समस्याओं से अवगत कराया अधिशासी अधिकारी ने सड़क के निरीक्षण के लिए मौके पर पालिका कर्मचारियों को भेजने की बात के साथ शीघ्र सड़क बनवाने का आश्वासन दिया, विक्की मियां कहा कि हमने यहां आकर देखा कि सड़क में मिट्टी के अलावा कोई ठोस चीज नहीं है, मोहल्ले वासियों ने बताया कि बरसात के मौसम में हल्की सी बूंदाबांदी से भी सड़क दलदल में परिवर्तित हो जाती है, जिस कारण यहां से गुजरने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, उन्होंने कहा कि बीमारों को अस्पताल जाने के लिए इस रास्ते से गुजरना पड़ता है और जब कभी रात में बिजली नहीं होती है तो लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, इस संबंध में आज हमने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से बात की तो उन्होंने हमें शीघ्र इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड समस्त मोहल्ले वासियों को लेकर नगर पालिका का घेराव करेगी, इस अवसर पर रईस भाई, सईद भाई, भूरा, नईम, ओवैस, जुनेद, अकरम, हसीब, आसिम, चंदन ख़ा, आसिया कुरेशी, यासीन, पुत्तन, मुसर्रत आदि मोहल्ले वासी मौजूद रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com