बहराइच सहित आज पूरे उत्तर प्रदेश में बदायू की घटना के सन्दर्भ में राज्यपाल महोदया को सम्बोधित ज्ञापन सौपा गया।
बहराइच मे ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा गया।
घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष डाॅ0 सन्तोष कुमारी रस्तोगी ने कहा कि कुछ साल पहले निर्भया कांड से पूरा देश दहल गया था आज बदायूं की घटना भी वही इतिहास दोहरा रही है।
उ0 प्र0 मे अभी हाथरस और बलरामपुर की घटनाएं और उसमे बरती गयी पुलिसिया व प्रशासनिक लापरवाही के जख्म देशवासी भूल भी नही पाये थे कि एक बार फिर बदायूं की घटना से पूरा देश आक्रोशित है।
मुख्य सवाल जस के तस हैं।
आखिर क्यों ऐसे गम्भीर मामलो में योगी सरकार की पुलिस एफ आई आर दर्ज करने मे हीला हवाली करती है।
क्यों बार बार दोषियो के साथ खडी मिलती है योगी सरकार?
जब बलात्कार या महिला उत्पीडन की घटना उत्तर प्रदेश में होती है तो योगी सरकार का पूरा प्रशासनिक अमला दोषियों को बचाने और संरक्षण देने मे जुट जाता है।
योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ऐसे पूरे प्रशासनिक तंत्र को संरक्षण देती है।
ऐसी दोषी पुलिस वालो पर या उच्चाधिकारियों पर मुकद्मा पंजीकृत करवा कर सख्त कार्यवाही नही करती है।
यही वजह है कि उत्तर प्रदेश आज दरिंदो और हैवानो का संरक्षित करने वाला प्रदेश बनता जा रहा है।
यही वजह है कि उत्तर प्रदेश रेप और हत्या के मामले मे सर्वोपरि होता जा रहा है।
बदायूं की घटना और उसमे योगी सरकार की पुलिस द्वारा बरती गयी हीला हवाली बहुत शर्मनाक और दुखद है।
अतः आम आदमी पार्टी मांग करती है-
1-दोषी पुलिस वालो पर मुकद्मा पंजीकृत करके उन्हे सख्त सजा दिलायी जाए।
2-फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से इस मामले मे दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
3- ऐसी घटनाओ मे लीपापोती करने वाले पुलिस को बचाने वाली योगी सरकार को बर्खास्त किए जाने की पेशकश की जाए।
और योगी सरकार को बर्खास्त किया जाए।
आज कार्यक्रम में जिला सचिव महफूज अहमद,जिला मीडिया प्रभारी भोला सोनी,जिला महासचिव फिरोज खान,जिला सोशल मीडिया प्रभारी अधिकार श्रीवास्तव, प्रीतम कश्यप,
चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाॅ0 तनवीर सिद्दीकी,
मो0 सईद खान,इरफान अहमद,शरीफ अहमद,अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सियाराम चौधरी,शिवकुमार,पुनीत,यूथ विंग अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह,महेन्द्र नाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com