देवरिया: नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। शासन की तरफ से अधिसूचना जारी कर सुझाव व आपत्तियां मांगी गई थी। जिसका निस्तारण करते हुए प्रशासन ने 16 और गांवों को शामिल किए जाने व चांदपुर गांव को सीमा विस्तार से बाहर किए जाने की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब कुल 45 गांवों को नगर पालिका सीमा विस्तार में शामिल किया जाएगा।
सुझाव व आपत्ति मिलने के बाद डीएम ने जिन 16 नए गांवों को शामिल करने की संस्तुति की है, उसमें परसिया अहीर, बगहा मठिया, मलकौली, चकरामचंदर, कुसम्हा बेलवा, अगस्तपार, पिपरा चंद्रभान, पकड़ी बुजुर्ग, मुडेरा, पकड़ी खुर्द, भगौतीपुर, बरारी, पोखरभिडा, अंवराचौरी, बोड़िया सुल्तान, पड़री मल्ल शामिल हैं। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए 30 गांवों की अधिसूचना जारी की गई थी। आपत्ति व सुझाव के बाद एक गांव चांदपुर को सीमा विस्तार से बाहर करने व 16 नए गांवों को शामिल करने की संस्तुति की गई है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
शहर से सटे तिलई बेलवा, परसिया उर्फ खरजरवा, डम्भर उर्फ जटमलपुर, पगरा उर्फ परसिया, घटैलागाजी, बरवा गोर स्थान, बड़हरा, चितामन चक, पिपरपाती, गोबराई खास, चकबुधन उर्फ सिंहपुर, मेहडा नगर बाहर, बोड़िया अनंत, धनौती खुर्द, मुड़ाडीह, सकरापार, देवरिया खास, बभनी नगर बाहर, रामपुर खुर्द, चांदपुर, भीमपुर, पिड़रा, पिपराइच, रघवापुर, धनौती कला, कतरारी, इजरही, दानोपुर, सोंदा, कठिनहिया के लिए 16 दिसंबर को अधिसूचना जारी हुई थी। चांदपुर गांव के बाहर होने के बाद शेष 29 गांव शामिल होंगे।
-दैनिक जागरण

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
