मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु अधिकारियों की नियुक्ति
पन्ना 05 जनवरी 21/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार मिश्र ने बताया है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पार्षिक पुनरीक्षण 2021 हेतु प्रक्रिया एवं कार्यक्रम जारी किया गया है।
उन्होंने पंचायतों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए रजिस्ट्रीकरण/ सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपीलीय अधिकारी तथा सहयोगी अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमंे अपीलीय अधिकारी अपर कलेक्टर जिला पन्ना को नियुक्त किया है। इसी प्रकार जनपद पन्ना के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार पन्ना को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। जनपद पवई के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार पवई को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। जनपद अजयगढ के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजयगढ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार अजयगढ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। जनपद गुनौर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार गुनौर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। जनपद शाहनगर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार शाहनगर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि समस्त अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों, नियमों एवं मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 में निहित प्रावधानों के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सम्पादित करेंगे। सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला पन्ना उक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के सहयोगी अधिकारी होंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
