भायपुर सहकारी समिति ने कैंप लगाकर 32 किसानों को दिए क्रेडिट कार्ड
ठाकुरद्वारा भायपुर किसान सेवा सहकारी समिति ने गांव भायपुर में किसानों के नए क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए कैंप का आयोजन किया जिसमें 32 किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाए गए कैंप में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ठाकुरद्वारा के प्रबंधक विपिन कुमार सुरजननगर शाखा के ओमचंद शुक्ला व समिति के सचिव संजीव शर्मा ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी बैंक मुख्यालय के सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी रूप सिंह और बैंक शाखाओं के कर्मचारियों ने किसानों को बैंक की सुविधाओं का लाभ उठाने का आहवान किया यह भी जानकारी दी गई कि समिति द्वारा बिजली बिल जमा किए जाते हैं गन्ना फसल के लिए भी ऋण सुविधा शुरू होने की जानकारी दी गई कैंप का संचालन भायपुर किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव संजीव शर्मा ने किया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com