हां आज हम आपको बताने जा रहे हैं की नववर्ष 2021 को जहां पूरे सप्ताह लोग जश्न के रूप में मना रहे है, वही दूसरी तरफ जनपद अमरोहा से एक और तस्वीर हमारे सामने आई है ,जी है आज हम बात कर रहे है उस शख्स के बारे में जो पिछले कई वर्षों से बिना किसी सरकारी मदद के बिना रुके, बिना थके ,बिना डरे, निराश्रित बेजुबान जीव- जंतुओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है । ऐसी ही एक तस्वीर हमारे कैमरे में कैद हुई है , दिनांक 03 जनवरी 2021 को जनपद अमरोहा के थानाक्षेत्र गजरौला के गांव रहमापुर खालसा के एक किसान हरिंदर सिंह ने कई प्रमुख व वरिष्ठ लोगो व पुलिस को सूचनाएं दी कि बेसहारा गोवंशीय पशु नलकूप संख्या 7 , सरकारी कुआं ,रहमापुर खालसा के पास वाहन से टक्कर होने पर घायल बेसहारा, तड़प रहा है ,लेकिन कोई सुनवाई रात से सुबह तक नही हो रही है , इस सूचना को किसी तरह किसान हरेंद्र द्वारा पीपुल्स फॉर एनिमल्स ऑर्गे. के जिलाअध्यक्ष डॉ.रविंद्र शुक्ला एडवोकेट के पास टेलीफोन के माध्यम से अवगत कराया गया ,श्री शुक्ला द्वारा तत्काल इस प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए तुरंत रेस्क्यू कराने की तैयारी कर डाली, जहां एक तरफ पी.एफ.ए टीम को तुरंत सूचना दी गई ,वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले में नगर पालिका परिषद गजरौला के अधिशासी अभियंता विजेंद्र सिंह ओर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अमरोहा बृजवीर सिंह को अवगत करवाया गया , मोके पर सबसे पहले निराश्रित गोवंश पशु को प्राथमिक उपचार पशु चिकित्सा अधिकारी व पशुधन प्रसार अधिकारी यतेंद्र सिंह द्वारा दिया गया वहीं दूसरी तरफ कुछ घंटों में वहां पहुंचे वाहन से निराश्रित गोवंश पशु को रेस्क्यू करके गजरौला की सरकारी गौशाला में लाया गया ।
श्री शुक्ला द्वारा बताया गया कि आज तेज बारिश के मौसम में ठंड होने के कारण यदि निराश्रित गोवंश पशु को समय से उपचार व रेस्क्यू नहीं किया जाता तो सच गोवंश पशु गाय की हालत खराब होने से वह मरने की कगार पर पहुंच चुकी थी , श्री शुक्ला द्वारा रेस्क्यू करने वाली टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, वहीं दूसरी तरफ ह्रदय से जागरूक किसान हरेंद्र सिंह व अमिपाल सिंह रहमापुर खालसा , पी.एफ.ए कार्यकर्ता पुष्पेंद्र राणा, शंकर सैनी आदि को भी विशेष रुप से रेस्क्यू करने में सराहनीय पहल करने में हृदय से साधुवाद दिया गया ,सच सभी के सहयोग से निराश्रित गोवंश पशु को रेस्क्यू किया गया जिससे कि निराश्रित गोवंशपशु गाय की जान बच सकी , श्री शुक्ला ने कहा कि नववर्ष के जश्न में इससे ज्यादा बढ़कर खुशी कोई और नहीं कि जब हम लोग एक भी गोवंशीय पशु कि सच्चे अर्थों में सेवा करते हैं उपचार दिलाते है, तथा निराश्रित गोवंश पशु की मदद करते है।
श्री शुक्ला ने कहा कि जमीनी हकीकत पर काम करने वाले चंद लोग होते हैं बुराइयां और कमी झांकने वाले हजारो होते है। जिलाअध्यक्ष डॉ. रविंद्र शुक्ला ने कहा कि सकारात्मकता और ऊर्जावान लोगों के साथ जमाना चलता है नकारात्मक और नफरत करने वाले लोगों को जमाना छोड़ देता है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
