अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इनमें से कितने खिलाड़ी हैं और कितने सपोर्ट स्टाफ, लेकिन इस खबर के बाद फिक्र में इजाफा होना लाजमी है.

: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) को यूएई में शुरू होने में अब केवल 22 दिन का ही वक्त बचा है और उससे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम (CSK) के 12 सदस्य कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को फिर से क्वारंटीन में जाने को कहा गया है.

सूत्रों ने कहा, ‘कुल 12 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं और पूरी टीम को फिर से क्वारंटीन में जाने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि वे चेन्नई में कैंप के दौरान संक्रमित हुए थे.’ हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी और बीसीसीआई ने इस घटना की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है.

मामले से जुड़े एक अन्य सूत्र का कहना है कि तेज गेंदबाज दीपक चहर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये भी बताया जा रहा है कि टीम के दुबई पहुंचने के बाद ही संक्रमण फैला है. यही कारण है कि टीम को एक अतिरिक्त हफ्ते के लिए क्वारंटीन किया गया है. बताते चलें कि CSK की टीम 21 अगस्त को ही दुबई पहुंची थी. टीम का पहला मैच 19 सितंबर को होना है.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com