बिजनौर। नगर के बैराज रोड स्थित आवास विकास क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मार्केटिंग कर घर लौट रही एक युक्ति के पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उसके कानों पर झपट्टा मारते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया, युवती के सौर मचाने पर युवको को पकड़कर उनकी ढोलपुजा कर पुलिस को सौप दिया गया।
बिजनौर की थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में इन्द्रापार्क के सामने बैराज रोड पर दीपिका गुप्ता ( 21 वर्ष ) पुत्री मनोज कुमार निवासी आवास विकास कालौनी जो कि एक कंपनी में मार्केटिंग करती है शाम के समय वह अपने घर लौट रही थी तभी पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने दीपिका के कानों पर झपट्टा मारा और उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया, दीपिका के शोर मचा देने पर मौके पर मौजूद लोगों ने युवको को पकड़ लिया। सूचना पर कोबरा पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आये । पकड़े गए आरोपियों में शमीम पुत्र फिरोज उर्फ बब्बू तथा सैफूदीन पुत्र इस्लामुदीन जो वही काशीराम काॅलोनी के रहने वाले है । पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों ने दीपिका के कानो से कुण्डल व मोबाईल आदि लूटने का प्रयास किया था । जिन्हें पकड़ लिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com