कुशीनगर जिले के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ढोलहा रेगुलेटर के पास नहर में बरामद हुए शव की शिनाख्त के बाद नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो घण्टे के अंदर ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ढोलहा रेगुलेटर के पास नहर में बोरे में रखा हुआ एक शव बरामद हुआ था, जिसकी सूचना मिलने पर नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव की शिनाख्त मार्कण्डेय साहनी 22 वर्ष निवास हरपुर, थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष पवन सिंह ने दिखाई सक्रियता, हत्या के दो घण्टे के अंदर हत्यारोपी गिरफ्तार

इस मामले में नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए मामले की छानबीन करते हुए 2 घण्टे के अंदर ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी की पहचान मृतक के ही एक रिश्तेदार रामकेश पुत्र रामनरेश निवासी कौवासार, थाना नेबुआ नौरंगिया के रुप में हुई।
इस मामले के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक तथा हत्यारोपी रामकेश की पत्नी में अवैध सम्बन्ध था, जिसकी जानकारी रामकेश को होने पर वह मार्कण्डेय से खुन्नस खाया हुआ था, इसी कारण से उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मार्कण्डेय की हत्या की योजना बनायी तथा उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मार्कण्डेय की हत्या करके उसके शव को बोरे में भरकर ढोलहा रेगुलेटर के पास फेंक दिया था।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com