भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जनपद में प्रथम आगमन हुआ | इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जनपद में प्रवेश के साथ ही उनका हर चौक- चौराहों पर जोरदार स्वागत किया | सुकरौली में भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ,सुभाष पांडे, अशोक कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया ,जबकि हाटा तिराहे पर विधायक पवन केडिया, बस स्टेशन पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर नथानी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही के द्वारा स्वागत किया गया |कुशीनगर में विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ,जबकि जिला मुख्यालय रविंद्र नगर पर पुर महामंत्री भाजपा मार्कंडेय शाही के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का जोरदार किया |
इसी प्रकार मोहन चौहान के नेतृत्व में छावनी एवं पडरौना के जलकल भवन के पास नगर पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया गया | इस अवसर पर अतुल मिश्रा, अशोक तिवारी ,राकेश श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा, नीरज तिवारी, विंध्यवासिनी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही | श्री सिंह पडरौना स्थित नव निर्मित विद्यालय सृजन गुरुकुल में आयोजित कृषक समागम सम्मान समारोह 2020 एवं नंदलाल सिंह कांति पति के पुस्तक विमोचन “दोहावली” के कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए आए थे | यह कार्यक्रम अखिल भारतीय चनऊ( कुर्मी )महासभा के द्वारा आयोजित किया गया था | इस अवसर पर किसान प्रमोद सिंह ,राम सुभग सिंह, नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर रही आकांक्षा सिंह ,वाणिज्य कर अधिकारी पद पर चयनित नवनीत कुमार सिंह एवं ताइवान यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक के रूप में चयनित विवेक सिंह सहित कोरोना काल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया | कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी ,रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह आदि ने भी संबोधित किया |
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश एवं प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है एवं प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी का जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है | साथ ही उन्होंने कहा कि यह दोनों ऐसे नेता है जिसके किसी भी परिवार के व्यक्ति का राजनीति में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं है | सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि जनपद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मेडिकल कॉलेज के साथ ही खिरकिया पुल सहित अनेक विकास के कार्य हुए हैं | साथ ही साथ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि एवं करोना कॉल में गरीबों के लिए बहुत सारी योजनाएं सरकार के द्वारा संचालित की गई |
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मुरली मनोहर मिश्रा, डॉक्टर संदीप अरुण श्रीवास्तव, शुभम प्रताप शाही ,नीरज सिंह बिट्टू ,रितेश पांडे ,सहित बड़ी संख्या में किसान एवम् युवा पार्टी पदाधिकारी , कार्यकर्ता उपस्थित रहे |आगंतुक सभी अतिथियों का डॉ पीएन राय ने आभार व्यक्त किया ,संचालन अनूप मिश्रा ने किया |

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com