शिंजो आबे अपनी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण सरकार को समस्या से बचाना चाहते थे. हाल ही में एक अस्पताल में दो दौरे करने के बाद शिंजो आबे के स्वास्थ्य और कार्यकाल के बारे में अटकलें तेज हो गई थीं. वो अपनी वर्षों पुरानी बीमारी अल्सरेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे हैं. बता दें कि पीएम मोदी और शिंजो आबे की दोस्ती जगजाहिर है. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे विश्वसनीय दोस्तों में से एक बता चुके हैं. 

प्रधानमंत्री शिंजो आबे वर्ल्ड के उन लीडरों में हैं, जो वैश्विक समृद्धि की दिशा में भारत को ग्लोबल पावर के रूप में देखते हैं. 2019 में जब पीएम मोदी की अगुवाई भी बीजेपी दोबारा जीत के साथ सत्ता में लौटी तो शिंजो आबे ने पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजा था. उन्होंने कहा था कि ‘बेहतर भविष्य के लिए हमारे साझा खोज में जापान की इच्छा भारत के सबसे विश्वसनीय साझीदार बनने की है.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com