अब गांव में ही मिलेगी स्वास्थ्य सेवा बकेवर : ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब हल्की-फुल्की बीमारियों के लिए सीएचसी या पीएचसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गांव में ही हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित होंगे जिनपर डिलीवरी-टीकाकरण से लेकर जनरल बीमारियों का इलाज हो सकेगा। इससे काफी समस्याओं का भी समाधान होगा तथा ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा। महेवा विकास खंड में हाल फिलहाल अभी 11 हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे्, जिनमें 8 सेंटरों पर कार्य शुरू हो गया है। न्य सेंटर भी मार्च तक पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएंगे। सेंटर पर एक कम्युनिटी हेल्थ आफीसर, एक एएनएम की तैनाती रहेगी जो प्रसव कराने के साथ जनरल बीमारियों का इलाज भी करेंगी। मुफ्त होंगी जांच, मिलेगा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर शुगर, ब्लडप्रेशर, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर की जांचों के साथ बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

ByMohd Nafees

Dec 30, 2020

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com