गोरखपुर:- यूपी के गोरखपुरजिले मे खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की का उसके घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित दुकानदार को तो हिरासत में ले लिया पर दो दिन बाद भी केस नहीं दर्ज किया है। चर्चा है कि मामले में कुछ लोग सुलह के प्रयास में जुट गए हैं। किशोरी को उसके परिजनों ने शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार इलाके के एक गांव की किशोरी 21 दिसंबर की रात घर के बरामदे में सो रही थी। आरोप है कि गांव के चौराहे पर दुकान चलाने वाला एक युवक रात 9 बजे आया और किशोरी का मुंह दबाकर अपहरण कर लिया। मां जब उसे बिस्तर पर नहीं देखी तो तलाशना शुरू कर दी। 22 दिसंबर की भोर में आरोपित युवक उसे घर के पास छोड़ गया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया कि युवक उसका मुंह दबाकर उठा ले गया और पूरी रात अपनी दुकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
24 दिसंबर को किशोरी की मां ने आरोपित युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया लेकिन दो दिन बाद भी केस दर्ज नही किया। किशोरी की मां ने बताया कि आरोपित युवक मूल रूप से गोला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह किशोरी के गांव के चौराहे पर चिकन बिरयानी एवं आलमारी बाक्स बेचने की दुकान चलाता है। इस संबंध में खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने कहा कि तहरीर मिली है। आरोपित को हिरासत में लिया गया है। शनिवार को किशोरी की मां को थाने बुलाया गया था। लेकिन वह नहीं आई । केस दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
