भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्य तिथि धामपुर में महाराणा प्रताप चौक के निकट स्थित पूर्व विधायक डा.इंद्रदेव सिंह के आवास पर मनाई गई। इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक एवं विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री डा.इंद्रदेव सिंह ने कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। उनका पूरा जीवन निर्धनों व वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण कराकर पूरी दुनिया में भारत की अटल मजबूती का संदेश दिया। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष सौरभ प्रताप सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह, राजवीर सिंह गुर्जर, बंटी गुर्जर, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विपिन कुमार आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com