रंजिश में चले डंडे , एक घायल ठाकुरद्वारा । पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले । जिसमें एक युवक घायल हो गया । घायल को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । घायल की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है । कोतवाली क्षेत्र के गांव पानूवाला निवासी इस्लामुद्दीन पुत्र यासीन ने बताया कि गांव के निजामुददीन पुत्र यासीन के बीच आपसी जिश चल रही है । पुरानी जिश को लेकर निजामुद्दीन अपने परिजनों के साथ गाली गलौच करते हुए घरकर लाठी डंडो से बुरी तरह मारा पीटा । मारपीट में इस्लामुददीन घायल हो गया । घायल को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । घायल की तहरीर पर पुलिस ने निजामुददीन व फैसल , नन्ही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

ByMohd Nafees

Dec 24, 2020

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com