बागवानी, कृषि के क्षेत्र में हिमाचल काफी विकसित प्रदेश माना जाता है। पर अब उत्तराखंड सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड ने फल उत्पादन में हिमाचल को पीछे छोड़ दिया है। अर्थ एवं संख्या विभाग की ओर से हाल ही में जारी उत्तराखंड हिमाचल की नौवीं तुलनात्मक रिपोर्ट बताती है कि फल एवं दालों के उत्पादन में उत्तराखंड हिमाचल से आगे निकल रहा है।
20 अगस्त को जारी इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में हिमाचल ने 5.65 हजार हजार मिट्रिक टन फल उत्पादन किया। पर उत्तराखंड में इसी अवधि में 6.69 हजार मिट्रिक टन फल उत्पादन हुआ। उत्तराखंड में बागवानी का क्षेत्रफल कम होने के बावजूद उत्पादन अधिक दर्ज किया गया। हिमाचल में 2.30 हजार हेक्टेअर क्षेत्र में फल उत्पादन होता है जबकि उत्तराखंड में यह 1.78 हजार हेक्टेआर है।
पर रिपोर्ट यह नहीं बताती कि उत्तराखंड में किन फलों का उत्पादन ज्यादा किया है। पर कृषि विशेषज्ञों के अनुसार उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में होने वाला फल उत्पादन इस वृद्धि का प्रमुख कारण रहा है। जबकि हिमाचल में पहाड़ी क्षेत्र में उगने वाले फलों का उत्पादन अधिक होता है। अर्थ एवं संख्या विभाग के उपिनेदशक राजेंद्र तिवारी के अनुसार हिमाचल लगभग हर मामले में उत्तराखंड से मिलता है। इसलिए दोनों प्रदेशों के विकास आंकड़ों के आधार पर तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार की जाती है
दलहन उत्पादन में हिमाचल काफी आगे
अनाज व दलहन के उत्पादन में हिमाचल से सीखने की जरूरत है। हिमाचल जहां 20.5 कुतल प्रति हेक्टेअर दालों का उत्पादन कर रहा हैवहीं उत्तराखंड में यह केवल 8.7 कुंतल प्रति हेक्टेअर पर अटका हुआ है। हिमाचल में प्रति व्यक्ति अनाज उत्पादन करीब 190 किलोग्राम है जबकि उत्तराखंड में 167 किलोग्राम प्रति व्यक्ति।
मैदानी फलों के कारण उत्तराखंड में उत्पादन ज्यादा
उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्र ज्यादा है। मैदानी क्षेत्रों में आम, लीची, अमरुद आदि फलों का काफी अधिक उत्पादन होती है। इसलिए हमारा उत्पादन अधिक दर्ज हुआ है। पर पहाड़ी फल जैसे सेब, आडू, खुमानी, अखरोट आदि की बात करें तो हम आज भी हिमाचल से काफी पीछे हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
