फरीदपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले में आज मंगलवार को क्षेत्राधिकारी फरीदपुर को पीड़िता ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीणन के चलते तहरीर दी गई। जिसपर कराते हुए मामले पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
फरीदपुर फतेहगंजपूर्वी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अमृता निवासी पीड़िता ने आज क्षेत्राधिकारी फरीदपुर को तहरीर देते हुए बताया कि पीड़िता का विवाह फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव निवासी कुंवरपाल पुत्र मुन्नालाल के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था पीड़िता के परिजनों ने पीड़िता के विवाह में अपनी हैसियत के अनुसार काफी खर्चा भी किया था और उपहार स्वरूप दान भी दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने दो बच्चों को जन्म दिया शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन कुछ समय बाद पीड़िता के पति कुंवर पाल पुत्र मुन्नालाल सास सुनीता पत्नी मुन्नालाल, देवर अवधेश पुत्र मुन्नालाल निवासी गांव अमृता थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली व ननंद कुसुमा पत्नी अरविंद कुमार नंदोई अरविंद कुमार निवासी गांव धनेटा थाना मीरगंज जनपद बरेली इत्यादि लोग पिता को दहेज में एक मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए की नकदी लाने के लिए आए दिन प्रताड़ित करने लगे प्रीता को शारीरिक उत्पीड़न के साथ मानसिक उत्पीड़न भी करते रहे और उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के समक्ष प्रस्तुत होकर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर क्षेत्राधिकारी फरीदपुर ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com