राज्य में शुक्रवार को 588 नये कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। सबसे ज्यादा 185 केस देहरादून में सामने आए। कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब राज्य में 17865 पहुंच गई है। अभी भी 5440 एक्टिव केस राज्य में मौजूद हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 13 केस अल्मोड़ा, 12 बागेश्वर, 58 चमोली, छह चंपावत, 185 देहरादून, 120 हरिद्वार, 55 नैनीताल, 18 पौड़ी, 12 पिथौरागढ़, 5 रुद्रप्रयाग, 26 टिहरी, 72 यूएसनगर, छह उत्तरकाशी में सामने आए।
शुक्रवार को ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 349 रही। राज्य में कुल 12124 पहुंच गई है। इस लिहाज से रिकवरी रेट 67.86 प्रतिशत पहुंच गया है। 7140 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई।
जबकि 10105 सैंपल जांच को भेजे गए। अभी भी 18747 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकि है। अब राज्य में डबलिंग रेट 23.78 दिन पहुंच गया है। संक्रमण दर 5.34 प्रतिशत पहुंच गई है।
32 साल से 75 साल वालों की मौत
राज्य में शुक्रवार को 11 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हुई। इनमें मृतकों की आयु 32 साल से लेकर 75 साल के बीच है। आठ लोगों की ऋषिकेश एम्स, एक दून मेडिकल कालेज और दो की सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में मौत हुई।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
