मुरादाबाद। किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में चलने वाली किसान योजनाओं के बारे में दर्शाया गया,एवं उनकी प्रचार प्रसार के लिए भी स्टॉल लगाए गए , किसानों के हितों में लगी प्रदर्शनी में उत्पादक मंडी समिति द्वारा उपहार योजना के अंतर्गत 2 किसानों को ट्रैक्टर देते हुए सम्मानित किया गया,और कुछ किसानों को सब्सिडी भी प्रदान की गई। किसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर पंचायत भवन में स्टाल लगाए गए। चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजन किए गए। पंचायत भवन कंपनीबाग मुरादाबाद में इस अवसर पर एक कृषक गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। डीएम मुरादाबाद राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी की जा रही है। सुबह दस बजे से पंचायत भवन में आयोजन शुरू हो गया। किसानों एवं आमजन इन स्टालों पर पहुंच कर योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। विभिन्न वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। जो विभाग कृषि निवेश अथवा अन्य सामग्री विक्रय से संबंधित है । लोगों ने स्टालों पर पहुंच कर जानकारी ली । अधिक जानकारी देते हुए मंडल आयुक्त वीरेंद्र सिंह ने बताया कि किसी विभाग द्वारा बड़ी खूबसूरती के साथ किसान दिवस के अवसर पर किसान मेले का आयोजन किया गया इससे किसानों को योजनाओं के पति जानकारी प्राप्त होगी
संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com