• ( जनपद अमरोहा की औद्योगिक नगरी गजरौला में भूमाफियाओं का ताण्डव ,न्याय की आवाज उठाने पर दी युवा अधिवक्ता को मौत की चेतावनी ) आज हम आपको जनपद अमरोहा के गंगा जमुना तहजीब की पावन धरती गजरौला में बढ़ती जा रही भूमाफिया गर्दी के बारे में खुलासा कर रहे हैं कि किस तरह दिन पर दिन भूमाफिया गर्दी बढ़ती जा रही है जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भूमाफियाओं की कमर तोड़ रहे है वही जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी लोक निर्माण विभाग व नेशनल हाईवे अथॉरटी की गजरौला मुरादाबाद रोड पर स्थित सरकारी संपत्तियों पर खुलेआम कब्जा कर अवैध कॉलोनी भूमाफिया गैंग द्वारा विकसित करके करोड़ो रूपये की काली कमाई की जा रही है वही लोकतंत्र के स्तंभ द्वारा लगातार आवाज उठाने के बाद भी हमसाज अधकारि चैन की नींद सोए हुए है ,जबकि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। न्याय की लड़ाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी व अधिवक्ता डॉ रविंद्र शुक्ला द्वारा सरकार ,शासन पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार विकास दुबे की तर्ज पर सक्रिय भूमाफिया गैंग के संबंध में मजबूत आवाज सबूतो सहित उठाई जाती रही है लेकिन कुछ भ्रष्ट मातहत कर्मचारी वरिष्ठ अधिकारियों व सरकार शासन को गुमराह करने का गैर कानूनी कृत्य कर रहे हैं श्री शुक्ला ने कहा कि माफियाओं से हमसाज षड्यंत्रकारियो के चेहरे सरकार व मीडिया के सामने श्री शुक्ला खोल कर ही रहेंगे चाहे उनके लिए उन्हें कुछ भी कीमत चुकानी पड़े श्री शुक्ला यहां इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने बताया कि नामदर्ज भूमाफिया गैंग विकास दुबे की तर्ज पर गजरौला धनोरा तहसील में सक्रिय है जो लोगों की प्राइवेट तथा सरकार की लोक निर्माण विभाग तथा नेशनल हाईवे अथॉरिटी की संपत्तियों पर कब्जे किए हुए हैं इसी के साथ साथ श्री शुक्ला ने बताया कि भूमाफिया गैंग द्वारा पिछले पाँच सालों में करोड़ों रुपए की काली कमाई अर्जित करी है जिस पर सरकार द्वारा कार्यवाही की जानी बेहद जरूरी है श्री शुक्ला ने इस संबंध में सरकार ,शासन व वरिष्ठ एजेंसियों को लगातार अवगत करा रहे हैं इसी से रंजिश रखकर नामदर्ज भुमाफिया गैंग अधिवक्ता डॉ रविंद्र शुक्ला की हत्या को लगातार उतारू है ,श्री शुक्ला द्वारा इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों को घटना कारित व कातिलाना हमले हत्या के संबंध में अवगत कराया जा चुका है लेकिन भूमाफियाओं पर अभी तक ना होने पर भूमाफिया लगातार न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता डॉ रविंद्र शुक्ला को खुलेआम वकालत छोड़ने व हत्या की धमकी अपराधियों माफियाओं के समूह द्वारा दी जा रही हैं जिस संबंध में श्री शुक्ला द्वारा लगातार सरकार शासन व पुलिस अधीक्षक जनपद अमरोहा व बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के माननीय अध्यक्ष महोदय एवं वरिष्ठ स्तर पर अवगत कराया जा रहा है। श्री शुक्ला ने कहा कि वह निडर होकर इन भू माफियागैंग का मुकाबला करेंगे चाहे भूमाफिया गैंग श्री शुक्ला की हत्या ही क्यों न कर दे लेकिन भूमाफिया गर्दी जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने दी जाएगी श्री शुक्ला ने कहा कि भूमाफिया गैंग यदि हिंसा करना चाहते हैं तो वह कर ले लेकिन श्री शुक्ल न्याय की लड़ाई से अपने कदम कभी पीछे नहीं हटाएंगे श्री शुक्ला ने कहा कि अपराधियों माफियाओं व भूमाफियाओं की धरती नहीं है गजरौला यह धरती है भारत के संविधान को मानने वाले कानून के पालनकर्ताओं की,
    भूमाफिया गैंग का जवाब लोकतांत्रिक देश में बिना रुके, बिना थके ,बिना डरे डटकर भूमाफिया गैंग का मुकाबला किया जाएगा साथ ही श्रीशुक्ला ने भूमाफिया गैंग पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूमाफिया गैंग न्याय की लड़ाई लड़ने पर गंभीर घटना करने की धमकियां खुलेआम दे रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस संबंध में श्री शुक्ला द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय योगी आदित्यनाथ व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से गंभीर मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट करने तथा भ्रष्टाचार में डूबे भ्रष्ट मातहत कर्मियों की बातों पर भरोसा न करके स्वम संज्ञान लेने की मांग करी गई है जिससे विकास दुबे की तर्ज पर सक्रिय भूमाफियाओं पर कठोर से कठोर कार्यवाही तथा करोड़ों अरबों रुपए की अवैध काली कमाई कालेधन का खुलासा हो सके ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com