पिथौरागढ जिले में आई आपदा के बाद 19 जुलाई से बंद पड़ा मदकोट-मुनस्यारी मोटर मार्ग 40 दिनों बाद शुक्रवार को आवागमन के लिए खुल गया। मदकोट क्षेत्र से वाहन पहुंचने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। जुलाई में भारी बारिश से मदकोट- मुनस्यारी मोटर मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। कई स्थानों पर भारी मलबा आ गया था। मार्ग बंद हो जाने से मुनस्यारी से जौलजीबी के वाहनों का आवागमन बंद हो गया । 20 हजार से अधिक की आबादी को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए पैदल आवागमन करना पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशान मरीज थे। मरीजों को डोली में डालकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा था। सीमा सड़क संगठन मार्ग खोलने में जुटा था, लेकिन लगातार हो रही बारिश इसमें बाधक बन रही थी। पहाडिय़ों से गिर रहे बोल्डरों से मजदूरों के लिए भी खतरा बना हुआ था। शुक्रवार को संगठन ने सड़क खोल ली। मदकोट से वाहन तहसील मुख्यालय पहुंच गए। इससे क्षेत्र के लोगों को खासी राहत मिली है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com