खुरई। पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना पुलिस को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि दीपक उर्फ कल्लू तिवारी नामक व्यक्ति अपने घर के सामने सुभाष वार्ड में अवैध गाॅजा विक्रय करने हेतु अन्य क्षेत्र से लाया है जिसकी तस्दीक की गई जो सूचना सही पाई गई एवं उक्त व्यक्ति के कब्जे से 1.500 किलो (एक किलो पाॅच सौ ग्राम) अवैध रूप से गाॅजा रखे हुए मिला जिसका नाम पता पूॅछने पर अपना नाम दीपक उर्फ कल्लू पिता राधाकृष्ण तिवारी उम्र 48 साल निवासी सुभाष वार्ड बताया। आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जावेगा।
इस सराहनीय कार्य में अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी शहर, सतेन्द्र सिंह भदौरिया उ.नि., विवेक प्रताप सिंह तोमर उ.नि., शिखरचंद प्र.आर., एवं आरक्षकगण जोगेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह, कमलसिंह, प्रवीण भदौरिया, बृजेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक पूजा यादव आरक्षक चालक लेखन सिंह, सैनिक मन्नूलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
