आज ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ता किसानो के समर्थन मे गाांधी समाधि पर एकत्र हुए और वही धरने पर बैठ गए उसके बाद उन्होने आन्दोलनरत किसानो के समर्थन मे किसान विरोधी तीनो काले कानून को वापस लेने के संबंध में ज्ञापन सौंपा ज्ञापन मे कहा गया आपको अवगत कराना है हिंदुस्तान में किसान परेशान हो चुका है वह अपनी मांग और अधिकारों को लेकर सड़क पर लड़ रहा है लेकिन केंद्र में बैठी गूंगी बहरी सरकार को उसकी मांगों को मानने के बजाय सरकार आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है क्या देश के अन्नदाता के साथ ऐसा व्यवहार ठीक है इस ठंडी भीषण ठंड में किसान के ऊपर पानी की बौछार लाठी डंडा चलाना क्या उचित है अगर किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रहा है तो उसका कारण भी केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियां है कांग्रेस पार्टी ऐसी किसान विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करती है और किसानों के आंदोलन को पूर्णता समर्थन देती है तीनों काले कानून किसान विरोधी हैं किसान सड़क पर अपनी लड़ाई का हकदार है उसकी लड़ाई को राजनीतिक रंग ना दिया जाए किसानों की तीनों मांगों को पूरा किया जाए किसान विरोधी काले कानून को तत्काल वापस लिया जाए सरकार की ही गलत नीतियों के कारण आज देश का किसान सड़कों पर है किसान न्याय पाने के लिए लड़ रहे हैं, कांग्रेस पार्टी सरकार को चेतावनी देना चाहती है दमन के तरीके छोड़ दीजिए, डराने की कोशिश मत करिए, किसान डरने वाला नही है। हम किसानों के आंदोलन का दलीय राजनीति के लिए उपयोग नही करना चाहते, लेकिन हम किसानों की उचित मांग का समर्थन करते हैं। और अगर सरकार दमन करेगी, कानून का दुरूपयोग करेगी, शांति पूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश करेगी तो किसानों के संघर्ष में कूदने में हम संकोच नही करेंगे, हम उनके साथ कंधे से कंधा लगाकर खड़े रहेंगे। हर व्यक्ति को अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने का हक है यह हक हमारे देश के संविधान ने हमे दिया हैै।
आपसे एक बार पुनः अनुरोध है के तीनो कृषि काले कानून वापस लिए जाए किसानो को एमएसपी की गारंटी दी जाए किसानो की और देखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाए क्योंकि इस भीषण सर्दी मे वह खुले आसमान के नीचे अपने हक की लड़ाई लड़ रहा हैै।
काले कानून वापस लेना किसानहित में है।
ज्ञापन पर ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू,शहर अध्यक्ष मामून शाह खां,सतनाम सिंह,आसिम खां,वेदराम यादव,महेन्द्र यदुवंशी,अनीता अग्रवाल,अब्दुल सबूर खां,फैसल हसन,बिलाल खां,शारिब अली खां,जगमोहन मोना,नूरहसन, रईस अहमद,जमील मियां, मुशताक अली,इदरीस अहमद,अकरम सुलतान,मोहम्मद हसन मियां,राज चौहान,जगदीश अवस्थी,अय्यूब खां,आमिर कुरैशी, रमेश कुमार,महफूज़ मंसूरी,सलीम अहमद,वसीम अंसारी, नूरेआलम,अंकुश अग्रवाल,इमरोज़ मंसूरी,शकील मंसूरी,इमरान खां,महफूज़ खां,रहमान अली, इरफान मंसूरी, ताबिश खां महरबान अली आदि मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
