शादी की दावत में मुर्गे का मीट खत्म होने पर जमकर हुई मारपीट नाराज वर पक्ष ने विवाह से किया इंकार, पुलिस ने कराई शादी गोरखपुर। गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में भोजन के दौरान मुर्गे का मीट खत्म होने पर घराती और बराती पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई और शादी करने से इनकार कर दिया गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची और हस्तक्षेप कर शादी की रस्मों को पूरा कराया गया।
देवरिया जिले के गौरीबाजार से बरात गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा परसिया में आई थी, खाने में मुर्गे के मीट की व्यवस्था की गई थी। अभी कुछ बराती खाने के लिए बाकी थे, इसी बीच मुर्गे का मीट खत्म हो गया बराती आक्रोशित होकर गाली देने लगे।
विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। एक कार का शीशा भी तोड़ दिया गया, वहीं नाराज वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। सूचना पर गुलरिहा पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवा कर पूरी रात अपनी मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी करवाई।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
