ठाकुरद्वारा। बाइक व मैजिक की आमने सामने की भिड़त हो गई जिसमें बाइक सवार घायल हो गया । घायल को नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया , जहां चिकित्सक ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया कोतवाली क्षेत्र के शरीफनगर गांव निवासी अनस ( 20 ) पुत्र इकराम किसी कार्य से बाइक से ठाकुरद्वारा जा रहा था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार रेता बजरी भरे मैजिक मैजिक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया , घायल को नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है । जंहा चिकित्सक ने घायल का पैर में फ्रेक्चर होने की आशंका जताते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com