गाली गलौज देने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल
युवक के गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं । नगर के मोहल्ला फतेहउल्लाह गंज निवासी विपिन कुमार पुत्र परवीन सिंह ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा कि 12 दिसंबर 2020 को शाम लगभग 6:30 बजे जब वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था आरोप है कि पड़ोसी प्रमोद कुमार , पप्पू कुमार पुत्रगण भूपेंद्र सिंह , भूपेंद्र सिंह पुत्र हीरा सिंह ने उसके साथ गाली गलौज की विरोध करने पर उसे लाठी – डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी पीड़ित की शिकायतों पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com