मड़ियांव पुलिस ने दिया मित्र पुलिस का परिचय
लखनऊ पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर के आदेशानुसार अपराध पर अंकुश लगाने तथा जनता के साथ मित्र पुलिस का परिचय देने लिए इस अभियान में एक बार पुनः डीसीपी नार्थ रईस अख्तर,एडिशनल डीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के दिशा निर्देश में मड़ियांव थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मड़ियांव पुलिस के अजीज नगर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल घर के पास से लापता गुमशुदा सोनम पुत्री राम आश्रय निषाद जोकि नरेश का पुरवा थाना कासगंज जनपद बहराइच के निवासी थे उनकी पुत्री गुम हो गई थी जिसके उपरांत उनके द्वारा अजीज नगर चौकी इंचार्ज को जानकारी दी गई एवं कुछ ही घंटों उप्रांत अजीज नगर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप कुमार सिंह द्वारा गुमशुदा पुत्री की तलाश कर सकुशल उनकी नानी मुन्नी निषाद को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा बच्ची सोनम को पाकर बच्ची की नानी एवं परिवार जन खुशी से प्रफुल्लित हो गए एवं मड़ियांव पुलिस तथा लखनऊ पुलिस का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
