रामपुर ज़िला चिकित्सालय में फैली हुई अव्यवस्था तथा खराब रोड की समस्या को लेकर राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष बाबर अली खान, मंडल अध्यक्ष सय्यद विक्की मियां, मामून शाह खान ने समर्थकों के साथ CMS साहब से वार्ता की । वार्ता में CMS साहब को बताया गया कि जिला अस्पताल में शुगर की जांच, अन्य खून की जांचें 24 घण्टे उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग़रीब व मजबूर मरीज़ों को इधर उधर के धक्के न खाना पढ़ें। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल का आंतरिक रोड भी अत्यधिक जर्जर हो चुका है, जिस पर चलकर मरीज़ों की हालत और अधिक खराब हो जाती है।इस तरफ संज्ञान लेकर तुरंत समस्या का समाधान किया जाना जनहित में अति आवश्यक है। अगर इस ओर ध्यान नही दिया गया तो ब्रिगेड जनता के हित के लिए बड़ा आंदोलन करने से पीछे नही हटेगी।वाजिद खान,सलीम खान, साजिद खान,राहिल खान, आमिर कुरेशी,जगत सिंह,राम औतार सिंह, बिट्टन, मुकर्रम, संतोष, शैलेश इत्यादि रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com