जनपद मे बिजली की समस्याओं को लेकर रामपुर में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू और जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता से मिला,रामपुर में बिजली की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा
जनपद रामपुर मे बिजली की विभिन्न समस्याओ को लेकर कांग्रेस पदाधिकारीगण ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की इस दौरान कांग्रेसयो ने ज्ञापन में मांग कि जनपद रामपुर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में रात रात भर बिजली नहीं आती है जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है अगर किसी गांव में ट्रांसफर खराब हो जाए तो कई कई दिन तक नहीं बदला जाता है लोग बिजली घर के चक्कर काट काट कर थक जाते है लेकिन उनकी सुनवाई नही होती है शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली शेड्यूल के अनुरूप बिजली नहीं मिलती है बिजली आने जाने का कोई समय नही है रात रात भर बिजली गुल रहती है बिजली चेकिंग के नाम पर लोगो का उत्पीड़न किया जा रहा है रामपुर मे बिजली के नाम पर गरीब लोगो का शोषण हो रहा है जिन लोगो के पास खाने को रोटी नही है उनके लाख लाख रुपए के जुर्माने डाले जा रहे है इसलि आड़ मे कुछ लोग अवैध वसूली भी कर रहे है बिजली चेकिंग पर तत्काल रोक लगै जाए टाण्डा, सैदनगर के जेई और एसडीओ का व्यवहार जनता के साथ सही नही है लोग उनके पास अपनी समस्याए लेकर जाते है तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है
ज्ञापन पर कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू, युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष नोमान खां, मुशताक अली, इदरीस अहमद, महरबान अली, रामगोपाल सैनी, दिव्यांश सिंघल, रमेश कुमार के हस्ताक्षर थे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com